निम्बाहेड़ा BHNभारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवाद की भावना एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीचंद कृपलानी की ईमानदार कार्यशैली तथा आमजन के प्रति सेवा कार्यों से प्रभावित होकर निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के छोटीसादड़ी उपखण्ड की जलोदिया खुर्द के आशीष पाटीदार, घनश्याम पाटीदार एवं करजू के भगवती लाल जणवा, भंवरलाल जणवा ने कांग्रेस का हाथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया।
पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की उपस्थिति में पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, जिला परिषद सदस्य दलपत कुमार मीणा, बूथ अध्यक्ष मुकेश मेनारिया ने उपरना ओढ़ाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत किया तथा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, महामंत्री राजेश धाकड़, उपाध्यक्ष लोकेश सुथार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, छोटीसादड़ी क्षेत्र से शक्ति केन्द्र संयोजक भंवर लाल जाट, मण्डल महामंत्री वरदी चंद धाकड़ मण्डल, रतन जणवा, मांगीलाल जणवा, पूर्व सरपंच बंशीलाल मीणा, सहकारी समिति अध्यक्ष रामेश्वर जणवा, जसवंत गिरी, बद्रीलाल जणवा, पारस जणवा सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।